PRINCIPAL’S DESK

* नास्ति विद्यासमो बन्धुर्नास्ति विद्यासमः सुहृत् ।नास्ति विद्यासमं वित्तं नास्ति विद्यासमं सुखम्।।

* विद्या(ज्ञान) जैसा कोई बंधु नहीं, विद्या जैसा कोई मित्र नहीं और विद्या जैसा अन्य कोई धन या सुख नहीं ।

* There is no relative equivalent to knowledge ,
there is no friend equivalent to knowledge,
there is no wealth coolant to knowledge,
there is no happiness equivalent to knowledge...(आचार्य चाणक्य)

श्री अरविन्द महाविद्यालय(सांध्य) में आप सबका तहे-दिल से स्वागत और अभिनन्दन है!

भारतदेश की युवा पीढ़ी की तीव्र इच्छा होती है कि उन्हें सुविख्यात दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने का सुअवसर मिले। लेकिन विडंबना है कि भारतीय युवाओं का एक बहुत छोटा हिस्सा ही उच्च शिक्षा तक पहुँच पाता है। आप उन चुनिंदा लोगों में से हैं जिन्हें यह अवसर मिला है। भारतदेश ने आप पर बहुत निवेश किया है। इसलिए, यह आपकी ज़िम्मेदारी है कि आप ज़िम्मेदारी से काम करें और राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान दें। आप एक ऐसी पीढ़ी हैं जिससे बहुत उम्मीदें जुड़ी हैं। आपके पास तकनीक की ताकत है। सच आपके हाथों में है—बस एक क्लिक की दूरी पर।

खुद को बनाइए-संवारिए, जिम जाईए ,
व्यायाम कीजिए, घुमक्कड़ी कीजिए,

नई-नई चीजें सीखिए, तरह-तरह के लोगों से मिलिए, पढिए-लिखिए-ज्ञानवान बनिए,मस्त बनिए , इतना कुछ सुंदर इस दुनिया में,हमारे इर्द-गिर्द बिखरा पड़ा है। आप उन चीजों के लिए हमेशा वक्त निकालें, जो तुम्हें जिंदा महसूस कराएं ।  इसीलिए, सर्वप्रथम

नज़र को बदलिए नजारे बदल जाएंगे,
सोच को बदलिए सितारे बदल जायेंगे ।
कश्ती बदलने की जरूरत नहीं ,
दिशा को बदलिए किनारे बदल जायेंगे।

सबसे पहले, स्वयं को जानें,खुद को जाने। अपने घर-परिवार-समाज-देश-राष्ट्र के बारे में जानें। अपनी जड़ों से जुड़ें। भारतीय समाज के इतिहास, दर्शन, संस्कृति, परंपराओं और उसकी खूबियों के बारे में जानें। उन गुमनाम नायकों, शहीदों के संघर्षों व बलिदानों के बारे में जानें,जिनकी बदौलत हमसब आज़ाद फिज़ा में सांसें ले पा रहे हैं। हमारी संस्कृति की शक्ति में हमारे विश्वास, हमारे राष्ट्रीय गौरव की भावना पर लगातार किए गए हमलों ने हमें अपनी ही समृद्ध, गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को कमतर समझने तथा उसकी उपेक्षा करने के लिए प्रेरित किया है, और हमने एक ऐसी व्यवस्था अपना ली है जो उधारी की है, हमारी नहीं है। और हां, अपने व्यक्तिगत जीवन में कर्मयोगी बनो, सामाजिक जीवन में सहयोगी बनो जबकि वैश्विक जीवन में प्रतियोगी बनो।

ऐसे किसी षडयंत्र अथवा एजेंडे का शिकार न बनें, जिसके तहत आप अपनी ही पहचान पर शर्मिंदा महसूस करने लगें और यहाँ तक कि अपने हस्ताक्षर करने के लिए भी किसी विदेशी भाषा का उपयोग करें—जबकि हस्ताक्षर ही आपकी पहचान का सबसे बुनियादी और प्रमुख जरिया है! आप अभी अपने विकास के शुरुआती दौर में हैं, जब आदतें बन सकती हैं या बदली जा सकती हैं। आपका नाम आपकी सबसे अनमोल धरोहर है, और आपको इसे अपनी मातृभाषा में ही लिखना चाहिए। भाषा संस्कृति-परंपरा की वाहक होती है। भाषा ज्ञान का वह भंडार है जो अनगिनत समय से संचित होता आया है। मातृभाषा ज्ञान के सबसे मूल्यवान और आसानी से उपलब्ध स्रोतों तक पहुँचने का द्वार है। ज्ञान का यह संचय एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक 'विवेक' या 'समझ' के रूप में हस्तांतरित होता रहता है।

अपनी माँ, अपनी मातृभाषा और अपनी मातृभूमि के प्रति प्रेम, सम्मान और गौरव‌भाव रखना मनुष्य के स्वाभाविक गुण हैं। हमारी पहचान उस माटी,धरा या वसुंधरा से जुड़ी है जहाँ हमने जन्म लिया, जहाँ हमने परिश्रम किया, और जिस मिट्टी में हमारे पूर्वजों के अवशेष मिले हुए हैं। हमारा अस्तित्व हमारी मातृभूमि की हवा, पानी और मिट्टी की ही देन है। देशभक्त होना और अपनी मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना, यहाँ के नागरिक होने के नाते कोई विकल्प नहीं, बल्कि एक अनिवार्य शर्त है :"जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।  इसीलिए"नेशन फर्स्ट और करेक्टर मस्ट"/देशप्रेम और चरित्र-निर्माण को अपने दिमाग के साफ्टवेयर में पूरी तरह समायोजित कर लो।

वंदे मातरम्--भारत माता की जय--जय हिंद

शुभाकांक्षी
प्रो. गिरीश चंद्र जोशी
प्राचार्य

English

* Nāsti vidyāsamo bandhur nāsti vidyāsamaḥ suhṛt | Nāsti vidyāsamaṃ vittaṃ nāsti vidyāsamaṃ sukham |

* विद्या(ज्ञान) जैसा कोई भाई या बंधु(सहारा) नहीं है।
विद्या जैसा कोई सच्चा मित्र नहीं है।
और विद्या जैसा कोई अन्य धन या सुख नहीं।

There is no relative equivalent to knowledge; there is no friend equivalent to knowledge; there is no wealth equivalent to knowledge; there is no happiness equivalent to knowledge... (Acharya Chanakya)

A warm and heartfelt welcome to all of you at Sri Aurobindo College (Evening)!

The youth of India often harbor a deep desire for the opportunity to study at the prestigious University of Delhi. Yet, it is an irony that only a small fraction of India’s youth manages to access higher education. You are among the select few who have received this opportunity. The nation has invested a great deal in you; therefore, it is your responsibility to act with a sense of duty and contribute to nation-building. You belong to a generation upon which many hopes are pinned. You possess the power of technology—the truth lies in your hands, just a click away.

Shape and refine yourself; go to the gym, exercise, travel, learn new things, meet diverse people, read, write, and become knowledgeable. Live life with zest—there is so much beauty scattered all around us in this world. Always make time for things that make you feel truly alive. Therefore, first and foremost:

"Change your perspective, and the scenery will change;
change your way of thinking, and your destiny (stars) will change.
There is no need to change your boat;
simply change your direction, and you will reach a different shore."

Above all, know yourself—discover who you are. Learn about your home, family, society, country, and nation. Connect with your roots. Explore the history, philosophy, culture, traditions, and virtues of Indian society. Learn about the struggles and sacrifices of the unsung heroes and martyrs, thanks to whom we are able to breathe in an atmosphere of freedom today. Constant attacks on our faith in the strength of our culture and on our sense of national pride have led us to undervalue and neglect our own rich, glorious cultural heritage; instead, we have adopted a system that is borrowed—one that is not our own.

And remember: in your personal life, be a karmayogi (one dedicated to purposeful action); in your social life, be a collaborator; and in the global arena, be a competitor.

Do not fall prey to any conspiracy or agenda that makes you feel ashamed of your own identity—to the point where you might even use a foreign language for your signature, even though a signature is the most fundamental and primary expression of who you are! You are currently in the early stages of your development—a time when habits can be formed or reshaped. Your name is your most precious asset, and you should write it in your mother tongue. Language is the carrier of culture and tradition; it is a repository of knowledge accumulated over countless ages. Your mother tongue serves as a gateway to the most valuable and accessible sources of knowledge. This accumulated wisdom is passed down from one generation to the next in the form of vivek (discernment) or samajh (understanding).

Love, respect, and a sense of pride for one’s mother, mother tongue, and motherland are natural human traits. Our identity is inextricably linked to the soil—the very earth—where we were born, where we have toiled, and into which the remains of our ancestors have returned. Our very existence is a gift from the air, water, and soil of our motherland. Being a patriot and fulfilling one’s duties toward one’s motherland is not merely an option for a citizen of this nation; it is an essential prerequisite: "The mother and the motherland are even greater than heaven." Therefore, embed the principles of "Nation First" and "Character Must"—patriotism and character-building—deeply into the 'software' of your mind.

Vande Mataram — Bharat Mata Ki Jai — Jai Hind

Prof. Girish Chandra Joshi
Principal